पात्र मतदाताओं की पहचान, मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने में बीएलओ की भूमिका अहम
SIR अभियान के तहत उरई में बीएलओ रेशमा खातून और रानी देवी ने घर-घर जाकर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाकर पात्र, मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने उनके कार्य की सराहना करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन रखने के लिए सावधानीपूर्वक सत्यापन व दस्तावेजीकरण को जरूरी बताया।
SIR अभियान में बीएलओ की अहम भूमिका, मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने पर जोर
पात्र, मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं का तैयार हो रहा व्यवस्थित रिकॉर्ड, बीएलओ के कार्य की सराहना
घर-घर पहुंचकर मतदाताओं की जानकारी जुटा रहे बीएलओ, रिकॉर्ड तैयार करने में निभा रहे अहम भूमिका
उरई । विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जनपद में रेशमा खातून बूथ संख्या 336, रानी देवी बूथ संख्या 337 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए किए गए व्यवस्थित दस्तावेजीकरण की जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने सराहना की। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करने के साथ पात्र मतदाताओं, मृतक एवं अन्यत्र शिफ्ट हो चुके मतदाताओं से संबंधित विवरणों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण किया गया है। पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ ने घर-घर संपर्क कर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई तथा प्राप्त विवरणों को अभिलेखों में दर्ज किया। इससे मतदाता सूची में नामों की शुद्धता सुनिश्चित करने, पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने और मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों के नियमानुसार सत्यापन एवं संशोधन में सहायता मिलती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष निर्वाचन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन और उचित दस्तावेजीकरण आवश्यक है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। SIR अभियान के अंतर्गत बीएलओ द्वारा किया गया यह व्यवस्थित प्रयास मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस