आधी रात चला प्रशासन का चोकिंग अभियान,23 वाहनों की जांच, दो के विरुद्ध ऑनलाइन चालान 2.21 लाख का जुर्माना
उरई में अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने आधी रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने 23 वाहनों की जांच की, जिसमें बिना वैध परिवहन प्रपत्र के मौरम ले जा रहे दो वाहन पकड़े गए। दोनों के ऑनलाइन चालान किए गए और कुल 2.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया
मौरम लदे दो वाहन बिना वैध दस्तावेज मिले, एक वाहन थाना कदौरा मंडी की अभिरक्षा में; प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखने के दिए संकेत
उरई । जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी, खान अधिकारी/खान निरीक्षक जालौन तथा एआरटीओ जालौन की संयुक्त टीम ने मध्य रात्रि में उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की।
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 23 वाहनों की जांच की गई। जांच में मौरम लदे दो वाहन बिना वैध परिवहन प्रपत्र के उपखनिज का परिवहन करते पाए गए। दोनों वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई, जबकि एक वाहन को थाना कदौरा मंडी की अभिरक्षा में दिया गया। खनिज एवं परिवहन विभाग द्वारा दोनों वाहनों पर कुल 2.21 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है, जिसकी नियमानुसार वसूली की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। जनपद में खनिजों के परिवहन की नियमित निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस